Top National & International News Of Entertainment
Currently Browsing: Bhojpuri Films

ऋषभ कश्यप गोलू, सुजीत कुमार सिंह की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ ने तीसरे दिन भी आनंद चित्र मंदिर, वाराणसी में लहराया परचम

हीरो ऋषभ कश्यप गोलू और डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार तीसरे दिन भी उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में मिल रही है। 12 मई से रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ को बम्पर ओपनिंग मिली है। इस फ़िल्म ने आनंद चित्र मंदिर, वाराणसी में भी सफलता का परचम लहराया है। इस फिल्म में हीरो ऋषभ कश्यप गोलू और सुपर डुपर हिट ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की जोड़ी रास आ रही है। सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म मुझसे शादी करोगी बहुत ही कमाल और धमाल की फिल्म बनी है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के कई सिनेमा हॉल के स्क्रीन पर धूमधाम से रिलीज की गई है।

हीरो ऋषभ कश्यप गोलू और डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की जोड़ी दर्शकों के बीच फुल टू धमाल मचा रही है। इस फिल्म में ऋषभ कश्यप बहुत ही शानदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका चैलेंजिंग रोल दर्शकों को खूब भा  रहा है। ऋषभ कश्यप गोलू के साथ टीवी सीरियल एक्ट्रेस विवृति चटर्जी, स्व. आकांक्षा दूबे, अयाज़ खान, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, नितेश गांगाणी, दीपक सिन्हा और बृजेश त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के पास है।

गौरतलब है कि श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा.लि. प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। फ़िल्म के निर्माता राधेश्याम जीवराजजी लोहार, गजानन्द लाल सिंह चौहान व दिनेश अध्याप्रसाद तिवारी हैं। संगीतकार राजेश झा ने गीतकार सुमीत सिंह चन्द्रवंशी, यादव राज व संतोष उत्पाती के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। इस फिल्म का गीत-संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बनाया गया है। फिल्म की कथा-पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। छायांकन इमरान, संकलन दिपक जऊल, मारधाड़ हीरा लाल यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, कला संजय कुमार का है। निर्माण नियंत्रक अरशद शेख (पप्पू) हैं। सह निर्देशक इमरान अली, प्रचारक रामचन्द्र यादव, सोनू निगम व नीरज शर्मा हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

ऋषभ कश्यप गोलू, सुजीत कुमार सिंह की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ ने तीसरे दिन भी आनंद चित्र मंदिर, वाराणसी में लहराया परचम


डीजीटेक प्रोडक्शंस, कमला फिल्म्स क्रिएशंस की ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ में दिखेगी प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह की तिकड़ी

भोजपुरिया बाहुबली के उपनाम से फेमस सिनेस्टार प्रिंस सिंह राजपूत और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पायस पंडित एक बार फिर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं, साथ ही एक्ट्रेस डिम्पल सिंह भी उनके साथ अदा का जादू चलाने वाली हैं। जी हाँ! डीजीटेक प्रोडक्शंस, कमला फिल्म्स क्रिएशंस के बैनर तले बिग लेबल पर निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में बिग लेबल पर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म के निर्माता गौतम शाह और लोकेश मिश्रा हैं, जिन्होंने इसके पहले कई बड़ी फिल्मों का निर्माण करके फ़िल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है। इस फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा हैं, जिन्होंने लंबे अर्से के फिर से फिल्म के निर्देशन की कमाल संभाल रहे हैं। फिल्म के लेखक सभा वर्मा हैं। गीतकार प्रकाश बारूद के लिखे सभी गानों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार सरविंद मल्हार ने। फिल्म के सभी गाने कर्णप्रिय और मधुर बनाये गए हैं, जिसे बड़े चाव से देखा व सुना जा सकेगा। फिल्म के डीओपी फ़िरोज़ खान, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सतीश गिरी, प्रोडक्शन हेड विनोद यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह, जे नीलम, जेपी सिंह, सोनिया मिश्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रवि रंजन हैं।

गौरतलब है कि फिल्म स्टार प्रिंस सिंह राजपूत भोजपुरी फ़िल्म जगत में पिछले कई वर्षों से अपने शानदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस पायस पंडित फिल्म और टीवी सीरियल के ऑडियंस के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। इन दिनों वे फिल्मों की शूटिंग और टीवी प्रोग्राम में काफी व्यस्त हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है, यही वजह है कि एक बार फिर वे दोनों स्टार की केमेस्ट्री दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाली है।

बता दें कि जहाँ फिल्म निर्माता गौतम शाह और लोकेश मिश्रा एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते हैं और फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। वहीं फ़िल्म मेकर व फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा ने भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के तीसरे दौर में बहुत बड़ा योगदान दिया है, जिससे आज भोजपुरी सिनेमा खूब फल-फूल रहा है।

प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह की ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का मुहूर्त करके शूटिंग शुरू वाराणसी में


फिल्म निर्माता अनंत जाधव और विकास जायसवाल की एक और फिल्म ‘शुभारंभ’ की शूटिंग शुरू भदोही में

फिल्म स्टार जय यादव और पॉपुलर एक्ट्रेस संजना पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का विधिवत पूजा करके उत्तर प्रदेश के भदोही में भव्य मुहूर्त किया गया, उसके बाद फिल्म की बिग लेबल पर शूटिंग शुरू कर दी गई है।

सामाजिक और सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का निर्माण जयेश फिल्म्स एंटरटेनमेंट एंड पूर्वित फिल्म्स बैनर के तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता अनंत जाधव, विकास जायसवाल हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक शिवजीत कुमार संभाल रहे हैं। फिल्म के लेखक सलिल सुधाकर, पिंकू दूबे हैं। संगीतकार साजन मिश्रा ने गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी जीतेन्द्र विर्क जीतू हैं। डांस मास्टर मनोज गुप्ता, फाइट मास्टर शाहबाज, आर्ट डायरेक्टर राम अवध विश्वकर्मा (अशोक), ईपी कमल यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार जय यादव, संजना पाण्डेय, सुशील सिंह, देव सिंह, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, पूनम द्विर्वेदी, राधे आदि हैं।

गौरतलब है कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता अनंत जाधव और विकास जायसवाल ने भोजपुरी फिल्म ‘आपके प्यार में’ की शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद ही एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का निर्माण शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के स्टार जय यादव को कास्ट किया है। उनके अपोजिट बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों की नायिका एक्ट्रेस संजना पांडेय नजर आने वाली हैं। साथ ही वर्सटाइल एक्टर सुशील सिंह, हरफनमौला अभिनेता देव सिंह और मंझे कलाकार विनोद मिश्रा भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक शिवजीत कुमार हैं, जो अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

फिल्म ‘शुभारंभ’ को लेकर प्रोड्यूसर अनंत जाधव और विकास जायसवाल ने बताया कि हमारी यह भोजपुरी फिल्म परिवार, संस्कार और मानवीय मूल्यों के इर्द गिर्द घूमने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म ‘शुभारंभ’ फुल कमर्शियल होते हुए भी मनोरंजन से भरपूर बन रही है। हमारी यह फिल्म महिला और पारिवारिक दर्शकों को भी जोड़ने का कार्य करेगी। यह फिल्म बेहतरीन कहानी के साथ ही साथ कर्णप्रिय गीत-संगीत, नृत्य और एक्शन के मामले में भी बेहतरीन बन रही है। हमें उम्मीद है कि हमारी फिल्म फैमिली ऑडियंस की उम्मीद पर खरा उतरेगी।

  

जय यादव, संजना पांडेय की भोजपुरी फिल्म ‘शुभारंभ’ का भदोही में मुहूर्त करके शूटिंग शुरू


तुलसी पूजन दिवस पर आउट हुआ रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक

माँ शारदा कला जगत व जी ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन, एक्चुअल मूवीज़ एवं मड्स मूवीज़ प्रस्तुत भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म  ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक तुलसी पूजन दिवस पर सोशल मीडिया में आउट किया गया है। कई सुपरहिट फिल्मों के जाने माने डायरेक्टर उमर खान के निर्देशन में बनी यह अनोखी फ़िल्म रूपहले परदे हर किसी का दिल जीतने वाली है। इस फ़िल्म के पहले लुक का यह पोस्टर रोमांटिक बनाया गया है। जिसमें रितेश पांडे तथा ऋचा दीक्षित रोमांटिक मूड में एक दूसरे की नजरों खोये हुए दिख रहे हैं। साथ ही गुलाबी रंग का उड़ता हुआ दुपट्टा प्रेम का प्रतीक दिख रहा है। रोमांटिक बैक ग्राउंड में उड़ते हुए दो पंछी का जोड़ा प्यार का संदेश दे रहे हैं। वाकई फ़िल्म का यह पहला पोस्टर काफी अट्रैक्टिव बनाया गया है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया गया है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के विभिन्न रिच व मनोरम लोकेशन पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित, शुभी शर्मा की कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फ़िल्म के एक स्पेशल गाने में मिस जम्मू अनारा गुप्ता अपने अदा का जलवा देखने को मिलेगा। यह फिल्म भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए भोजपुरिया दर्शकों को खाँटी माटी की महक से ओत प्रोत करने के लिए बनाई गई है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ के निर्देशक उमर खान हैं। फिल्म के निर्माता मनोज कश्यप, समीर आफताब व अविनाश रोहरा हैं। सह-निर्माता गजेन्द्र त्रिपाठी व अजय कुमार सिंह हैं। इस फ़िल्म की पटकथा उमर खान व संवाद साजिद मल्लिक, उमर खान ने लिखा है। गीतकार सच्चिदानंद कवच के लिखे गीतों को संगीतकार गुणवंत सेन ने बहुत ही मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी प्रमोद फाटक हैं। डांस मास्टर संजय कोर्बे, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर महेन्द्र सिंह, फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार  रितेश पांडे, शुभी शर्मा, ऋचा दिक्षित, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गजेन्द्र बृजराज, अयाज खान, माया यादव, संजय वर्मा,  रागिनी यादव, उजैर खान, अन्नू मौर्य, इंद्रेश त्रिपाठी, अंकिता बारी, महक गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अंजली सिंह, विजय लक्ष्मी हैं।

तुलसी पूजन दिवस पर आउट हुआ रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक


मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’

भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान की अपार सफलता के बाद सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ अब फिल्म निर्माता विपुल राय और निर्माता, निर्देशक, डीओपी देवेन्द्र तिवारी एक साथ एक और धमाकेदार फिल्म ‘राम अबराम’ लेकर आ रहे हैं। जिसका फर्स्ट लुक रामनवमी के पावन पर्व पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर अरविंद अकेला कल्लू दो अलग अलग लुक्स में नज़र आ रहे हैं। इस लुक की खूब प्रशंसा की जा रही है।

वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा.लि. & मील माई मूवीज बैनर के तले बनी विपुल राय प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘राम अबराम’ के निर्माता, निर्देशक, छायांकन देवेंद्र तिवारी हैं। सह निर्माता बृजेश कुमार राय हैं। संगीतकार छोटे बाबा (बसही), गीतकार सुमित चंद्रवंशी, प्रकाश बारूद, छोटू यादव, लेखक मनोज पाण्डेय हैं।  कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं संकलन धर्म सोनी, कला नजीर शेख, प्रोडक्शन रौनक मिश्रा, जय मिश्रा, विजय यादव हैं। सहायक निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। लखनऊ लोकल प्रोडक्शन से गौस हुसैन हैं। पी.आर.ओ. सोनू निगम, रामचंद्र यादव हैं। ड्रेस डिज़ाइनर विद्या मौर्या, विष्णु हैं। मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह, चांदनी सिंह, विनीत विशाल, संजय पांडेय, रक्षा गुप्ता, संजीव मिश्रा, पुष्पेंद्र राय, उमाकांत राय, विजया सिंह, कुमार अभिनव, सुशील यादव, संतोष, कौशल शर्मा, मुन्ना सिंह आदि हैं।

इस फ़िल्म को लेकर देवेन्द्र तिवारी ने कहा, मेरी बनायी हुई सभी फिल्मो की कहानी काफी दमदार और रोचक रहती है। मैं अपनी फिल्मो की कहानियों पर खासा ध्यान देता हूं। राम अबराम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है, जिसे देखने के बाद समाज के बीच के ऊर्जावान संदेश जायेगा।

अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, राम अबराम का पहला पोस्टर काफी आकर्षित है। इस तरह की फिल्म में मुझे पहली बार करने को मिला है, जिसके लेकर मैं काफी उत्साहित भी हूं। देवेंद्र जी के निर्देशन में मैंने पहली बार काम किया है। उनके निर्देशन में काम कर काफी मजा आया।

मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’


« Previous Entries

Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes